एक्सप्लोरर
NCP, कांग्रेस और शिवसेना के बीच आज भी जारी रहेगा चर्चाओं का दौर
महाराष्ट्र का सस्पेंस है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. पेंच अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फंसा है. हालांकि, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि उद्धव ठाकरे ही महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे...उससे पहले तक जबरदस्त कन्फ्यूजन था कि सरकार तो बनेगी लेकिन सीएम कौन बनेगा..दिन में शिवसेना, कांग्रेस और NCP की बैठक हुई बैठक के बाद शरद बाहर आये उन्होंने कहा कि लीडरशिप उद्धव ठाकरे के पास रहेगी...लेकिन उनके कहने के बाद भी सीएम कौन होगा, इसे लेकर बहुत कन्फ्यूजन बना था...क्योंकि साफ-साफ कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था...आखिरकार संजय राउत ने इस कन्फ्यूजन को दूर किया और बताया कि उद्धव ठाकरे मान गये हैं....हालांकि NCP कांग्रेस और शिवसेना के बीच आज भी चर्चा का दौर जारी रहेगा और फिर ऐसी संभावना है कि तीनों दल मिलकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.
और देखें





























