Paris Olympics 2024: आज भारत जीत सकता है एक और मेडल, ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगे रेसलर अमन सहरावत | ABP |
ABP News: आज भारत एक और मेडल जीत सकता है... आज ओलंपिक में भारत का एक और खिलाडी ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगा... हालांकि, कल रेसलर अमन सहरावत फाइनल में पहुंचने से चूक गए थे... लेकिन आज ब्रॉन्ज जीतने का एक और मौका है. पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन काफी शानदार रहा. एक तरफ जहां शाम को भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, वहीं देशवासी बेसब्री से रात 11:45 बजे का इंतजार कर रहे थे, जहां भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भाला फेंककर देश को एक और पदक दिलाने वाले थे. यह इंतजार देर रात 01:22 बजे खत्म हुआ, जब नीरज चोपड़ा भारत को एक और पदक दिलाने में सफल रहे. देर रात पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था क्योंकि गोल्डन बॉय ने भारत के लिए रजत पदक जीता था.





















