एक्सप्लोरर
Pahalgam Attack Security Lapse: LG Manoj Sinha ने मानी चूक, खुद ली जिम्मेदारी, सुनिए | J&K News
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम हमले के लगभग ढाई महीने बाद एबीपी न्यूज़ से बातचीत में स्वीकार किया है कि 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला सुरक्षा में चूक का परिणाम था। उन्होंने कहा, "मैं समझता हूँ की इसकी जिम्मेदारी मैं स्वयं लेता हूँ इसमें और किसी की जिम्मेदारी मैं क्यों कहूं?" इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। उप राज्यपाल ने बताया कि पहलगाम के पास बैसरण स्थान, जो हमले से तीन दिन पहले ही पर्यटकों के लिए खुला था, वहां एक निजी ऑपरेटर ने जेकेटीडीसी में आवेदन दिया था और कुछ पैसा भी जमा किया था, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली थी। जांच के बाद यह तथ्य सामने आया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहले से रेकी की हुई थी और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया। उप राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि इस घटना के बाद आम कश्मीरी और जम्मू कश्मीर का आदमी पाकिस्तान और आतंकवाद के विरुद्ध खड़ा हुआ है, जो पिछले पांच सालों में नहीं देखा गया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक बड़ा सबक बताया और प्रधानमंत्री के उस बयान का जिक्र किया जिसमें किसी भी आतंकी घटना को 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा।
न्यूज़
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
Sansani |Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
और देखें

























