NEET समेत कई मुद्दों पर आज राज्यसभा में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष | Parliament Session
18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में सांसदों ने सोमवार (24 जून) को शपथ ली. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया है. नीट समेत कई मुद्दों पर आज राज्यसभा में सरकार को विपक्ष घेरने की तैयारी में है.प्रधानमंत्री मोदी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं. पीएम मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने नौ जून को शपथ ली थी. प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं. कार्यवाही शुरू होते ही सदन के नेता होने के नाते नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले शपथ ली.





























