एक्सप्लोरर
Miss Rishikesh Protest: 'पश्चिमी संस्कृति' के नाम पर 'मिस ऋषिकेश' प्रतियोगिता पर हंगामा
उत्तराखंड के ऋषिकेश में 'मिस ऋषिकेश' प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर हंगामा हुआ। हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने उस होटल में विरोध प्रदर्शन किया जहाँ प्रतियोगिता हो रही थी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ऐसी प्रतियोगिताओं में लड़कियों को 'छोटे कपड़े' पहनाए जाते हैं जो 'पश्चिमी संस्कृति' से प्रेरित हैं। उनका कहना है कि ऋषिकेश जैसी धार्मिक जगह पर इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची लड़कियों ने विरोध कर रहे लोगों से बहस की। लड़कियों का कहना था कि वे अपनी मर्ज़ी से प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं और किसी को उन पर अपनी मर्ज़ी थोपने का अधिकार नहीं है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'ऐसी प्रतियोगिता के नाम पर लड़कियों को छोटे कपड़ा पहनाए जाते हैं जो कि पश्चिमी संस्कृति से प्रेरित है और ऋषिकेश जैसी धार्मिक जगह पर इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।' इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल देखा गया।
न्यूज़
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
और देखें
























