Olympic में इतिहास रचने के करीब Manu Bhaker, आज जीत सकती हैं तीसरा मेडल । Breaking News
Olympic में इतिहास रचने के करीब Manu Bhaker, आज जीत सकती हैं तीसरा मेडल: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में आज यानी 03 अगस्त को 8वां दिन होगा. इससे पहले यानी 7वें दिन भारत के हाथ तीरंदाजी में बड़ी असफलता लगी थी. तीरंदाजी में धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भगत की मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला हार गई थी. वहीं आज भारत की झोली में कुल चार गोल्ड मेडल आनी की उम्मीद दिख रही है. पहला गोल्ड तो शूटिंग में मनु भाकर ला सकती हैं. कल भारत का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। पिस्टल शूटिंग में पहले ही दो पदक हासिल कर चुकी मनु भाकर आज महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में अपना तीसरा ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में हैं।


























