एक्सप्लोरर
Maharashtra Ground Report: देखिए कहां तक पहुंची BJP और Shiv Sena की लड़ाई
महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे लेकिन आज सात नवंबर तक भी सरकार की स्थिति साफ नहीं है. बीजेपी औऱ शिवसेना की बात बनी नहीं है. एनसीपी के मना करने के बाद शिवसेना और एनसीपी सरकार की संभावनाएं भी लगभग खत्म हैं. हालांकि कल किसानों के मुद्दों पर कैबिनेट की बैठक में शिवसेना मंत्रियों के जाने से उम्मीदें बढ़ी कि बात बन गई है लेकिन शिवसेना के रुख से कहीं से नहीं लग रहा है कि वो झुकने को तैयार है. बीजेपी नेता आज दोपहर 2 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाले हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार मिलने वाले हैं. लेकिन सीएम के दावेदार देवेंद्र फडणवीस मिलने नहीं जा रहे हैं. सामना में कल तो सरकार को लेकर कुछ लिखा नहीं गया लेकिन आज जमकर लिखा गया है. संपादकीय में बीजेपी को ललकार है. आज सुबह 11.30 बजे से मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर शिवसेना विधायकों की बैठक होगी. शिवसेना दहाड़ तो रही है लेकिन उसे अपने विधायकों के टूटने का भी डर सता रहा है.
न्यूज़
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
और देखें


























