एक्सप्लोरर
Jammu & Kashmir: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री लाल सिंह को किया गिरफ्तार
Lal Singh Arrested: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी. इससे पहले ईडी ने शनिवार (4 नंवबर) को लाल सिंह से मामले में पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने उन्हें सोमवार (6 नवंबर) को पेश होने के लिए कहा.
यह पूछताछ उनकी पत्नी कांता अंडोत्रा के नाम पर संचालित आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट स्थापना के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं के संबंध में की गई थी. आरोप है कि यह एजुकेशन ट्रस्ट बनाने के लिए चौधरी लाल सिंह ने सरकारी जमीन में गड़बड़ी कर उसे अपने नाम कर लिया था.
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















