एक्सप्लोरर
Uttarkashi Tunnel Accident: बस कुछ देर का इंतजार... देश गुड न्यूज के लिए है तैयार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों को फंसे हुए आज 12 दिन हो गए हैं. सभी श्रमिकों को जल्द और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. मंगलवार को मजदूरों की सुरंग के अंदर की वीडियो सामने आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली थी. वीडियो में मजदूर सुरक्षित दिखाई दिए थे. मजदूरों को 6 इंच के 'लाइफ सपोर्ट' पाइप के जरिए लगातार खाना, पानी और ऑक्सीजन भी पहुंचाया जा रहा है. इसी के जरिए बातचीत भी हो रही है. हालांकि इन सब प्रयासों के बीच एक सवाल हर किसी के मन में है कि आखिर मजदूर कैसे और कब तक बाहर निकल पाएंगे.
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें




















