Israel Hamas War: अस्पताल पर हमले का नया वीडियो आया सामने | Hamas
Israel Hamas War:Israel Hamas War Live Update: इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच जारी मौजूदा जंग दिन-ब-दिन नई शक्ल ले रहा है. आज युद्ध अपने 13 वें दिन में प्रवेश कर चुका है. इस बीच दोनों देश को काफी नुकसान का सामना करना पड़ चुका है. ताजा जानकारी के मुताबिक युद्ध में अब तक इजरायल के 1400 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,399 घायल है. वही फलस्तीन में मौतों का आंकड़ा गाजा में हुए अस्पताल के बम ब्लास्ट की वजह से खतरनाक रूप से बढ़ गई. इसी वजह से गाजा पट्टी में कुल 3500 लोगों की मौत हो चुकी है और 12000 घायल है. आपको बता दें कि हमास समूह ने दावा किया है कि इजरायली सेना ने कल रात करीब 10:30 के दौरान अल अहली हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया, जिसमें 500 लोगों की मौत हो गई.





















