एक्सप्लोरर
दिशा सालियान के 'आखिरी' वीडियो से सुलझेगी उनके मौत की गुत्थी?
दिशा सालियान की खुदकुशी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. एबीपी न्यूज़ के पास दिशा सालियान की आखिरी रात का वीडियो है, जिसमें वो दोस्तों के साथ पार्टी में बेहद खुश नज़र आ रही हैं. वीडियो में दिशा डांस करती हुई भी दिख रही हैं. अब एबीपी न्यूज़ ने इस बात की पड़ताल की है कि आखिरी रात में दिशा के साथ आखिर क्या हुआ था. हंसती खिलखिलाती दिशा के साथ अचानक ऐसा क्या हुआ कि जिसने दिशा को आत्महत्या करने पर मजबूर किया. इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में एबीपी न्यूज़ उस रात का पूरा सच लेकर आया है.
और देखें


























