एक्सप्लोरर
Rahul Gandhi के 'रेप इन इंडिया' वाले चुनावी बयान का पूरा सच देखिए, हंगामा है क्यों हरपा! Master Stroke
राजनीति में शब्दों का बड़ा महत्व होता है. कभी कभी बयान किसी संदर्भ में दिया जाता है और विरोधी उसे तोड़ मरोड़कर उसका इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर लेते हैं. राहुल गांधी के दिए एक बयान पर स्मृति ईरानी ने आज ऐसी ही कोशिश की...राहुल के बयान में स्मृति ईरानी ने Come शब्द अपनी तरफ से जोड़ दिया और फिर जो राजनीतिक हंगामा हुआ वो आज पूरे देश ने देखा. करीब आधे घंटे तक लोकसभा के अंदर नारेबाजी होती रही. स्पीकर चुपचाप सब देख रहे थे. बीजेपी की महिला सांसद हंगामा कर रही थीं, मंत्री बयानबाजी कर रहे थे. विपक्ष भी नारे लगा रहा था. लोकसभा में लोकतंत्र के इस उड़ते मखौल को पूरे देश ने देखा और इस हंगामे में जनता की गाढ़ी कमाई के 11 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए.आज लोकसभा का आखिरी दिन था, लेकिन कोई काम नहीं हुआ, सिर्फ हंगामा हुआ.
और देखें


























