COVID 19: Sonia Gandhi का आरोप-'Lockdown का फैसला जल्दबाजी में लिया गया'
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लॉकडाउन का फैसला बिना तैयारी के ले लिया जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है. सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की और उसमें पीएम मोदी को घेरा.
सोनिया गांधी ने इस बैठक में कहा कि देश में कोरोना वायरस की स्थिति गंभीर है और इसे लेकर सरकार के कदम उठाए जाने की जरूरत तो थी लेकिन पीएम मोदी ने लॉकडाउन का फैसला बिना तैयारी के ले लिया. इस 21 दिनों के लॉकडाउन की कोई तैयारी नहीं होने के कारण गरीबों और मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.






















