एक्सप्लोरर
किसान आंदोलन: 8 दिसंबर को किसानों के बुलाए 'भारत बंद' को कई राजनीतिक दलों का समर्थन
कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की तरफ से 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया गया है. केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में कृषि से जुड़े नए कानून लागू किए गए हैं. जिसके विरोध में किसानों की ओर से लगातार सड़कों पर प्रदर्शन किया जा रहा है. हालांकि केंद्र सरकार कानून वापस न लेने पर अड़ी हुई है. इस बीच किसानों के बुलाए गए भारत बंद का कई राजनीतिक संगठनों ने भी समर्थन किया है.
और देखें






























