एक्सप्लोरर
MP: किसान कल्याण कार्यक्रम में बोले PM Modi-'MSP खत्म नहीं होगी, हमारी सरकार उसे लेकर गंभीर'
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों के बीच गए. उन्होंने किसान कल्याण कार्यक्रम को संबोधित किया. बीते समय में ओले गिरने, प्राकृतिक आपदा की वजह से मध्य प्रदेश के किसानों का नुकसान हुआ है. आज इस कार्यक्रम में राज्य के ऐसे 35 लाख किसानों के बैंक खातों में 1600 करोड़ रुपये भेजे गए.
और देखें


























