एक्सप्लोरर
Rahul Gandhi ने PM Modi पर फिर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित बी777 विमान को लेकर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने पंजाब के नूरपुर में कहा, ''एक तरफ, पीएम मोदी ने 8000 करोड़ रुपये के दो विमान खरीदे हैं. दूसरी ओर, चीन हमारी सीमाओं पर है और हमारे सुरक्षा बल हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए भारी ठंड का सामना कर रहे हैं.'' बता दें कि LAC पर पिछले करीब पांच महीने से तनाव है. दोनों तरफ भारी संख्या में जवान तैनात हैं.
और देखें



























