एक्सप्लोरर
तेलंगाना के सीएम UAE के प्रिंस क्राउन से कुछ सीख पाएंगे? Master Stroke
हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है. मुख्यमंत्री हैं KCR. मुख्यमंत्री आवास से उस मृतक लड़की का घर महज 25 किलोमीटर दूर है, जिसकी गैंगरेप के बाद दरिंदगी से हत्या कर दी गई. अब सोचिये...देश जिस वारदात के बाद गुस्से में है. परिवार सदमे में है. क्या उस राज्य के मुख्यमंत्री को एक बार उस परिवार से मिलने नहीं जाना नहीं चाहिए? बिल्कुल जाना चाहिए...लेकिन वारदात के हफ्ते भर बाद भी KCR उस परिवार से मिलने नहीं गये. वो शादियां अटैंड कर रहे हैं लेकिन परिवार से दूरी बनाये हुए हैं. ऐसे में KCR के सामने UAE के क्राउन प्रिंस का उदाहरण रखना जरूरी था. उम्मीद है KCR इस रिपोर्ट को देखेंगे और मोहम्मद बिन जायद और नन्ही बच्ची आयशा से कुछ सीखेंगे.
और देखें






























