एक्सप्लोरर
कई सीरियल बम ब्लास्ट के मामलों का दोषी डॉक्टर जलीस अंसारी पिछले दो दिन से गायब
देश भर में कई सीरियल बम ब्लास्ट के मामलों का दोषी डॉक्टर जलीस अंसारी पिछले दो दिन से गायब है. अंसारी डॉक्टर बम के नाम से भी कुख्यात था और वो खासकर पुलिस थानों और पुलिस कॉलोनी को निशाना बनाता था. अंसारी फिलहाल पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था और कोर्ट के आदेश के तहत उसे रोज़ाना मुंबई के अगरीपाडा पुलिस स्टेशन में अपनी हाजिरी लगानी पड़ती थी. उसने आखिरी बार गुरुवार 15 जनवरी को सुबह करीब पौने दस बजे हाजिरी लगाई. इसका डॉक्यूमेंट एबीपी न्यूज के पास है. हाजिरी देने के बाद से जलीस अंसारी लापता हो गया.
और देखें






























