एक्सप्लोरर
PM Modi की अपील का होगा प्राइवेट सेक्टर पर असर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनज़र देश में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है. आज राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं. सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है. मोदी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर कल सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी.
और देखें




























