एक्सप्लोरर
कोरोना संकट: 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज के साथ वित्त मंत्री ने किए बड़े एलान, देखिए
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोरोना वायरस के चलते बनी स्थितियों को देखते हुए आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया. उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान करते हुए कहा कि कोई भूखा न रहे सरकार की यही कोशिश है. सरकार का फोकस उन दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद करने पर है जिन पर लॉकडाउन का सीधा असर पड़ा है. वित्त मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को शुरु हुए दूसरा दिन है और सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
और देखें


























