एक्सप्लोरर
Lunar Eclipse : 2020 का दूसरा Chandra Grahan आज, Strawberry Lunar Eclipse है नाम
2020 का दूसरा चंद्रग्रहण आज दिखाई देगा हालांकि यह एक आंशिक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा. जून महीने की पूर्णिमा यानी फूल मून को स्ट्रॉबेरी मून भी कहा जाता है. इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी चंद्रग्रहण का नाम दिया गया है. इस मून को रोस मून या हनी मून भी कहा जाता है. जून और जुलाई के भीतर दो ग्रहण आम बात है लेकिन तीन ग्रहण बहुत ही कम बार होते हैं.इस बार जून और जुलाई के बीच तीन ग्रहण लग रहे हैं.
आज के चंद्र ग्रहण के बाद 21 जून को खंडग्रास यानी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. ये ग्रहण भारत के अलावा एशिया, अफ्रिका और यूरोप कुछ क्षेत्रों में भी दिखेगा. ग्रहण का स्पर्श सुबह 10.14 मिनट पर, ग्रहण का मध्य 11.56 मिनट पर और ग्रहण का मोक्ष 1.38 मिनट पर होगा. ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात 10.14 मिनट से आरंभ हो जाएगा. सूतक जो 21 जून की दोपहर 1.38 तक रहेगा. इस वर्ष का यह एक मात्र ग्रहण होगा जो भारत में दिखेगा और इसका धार्मिक असर भी मान्य होगा.इसके अलावा 5 जुलाई को फिर से पेनुम्ब्रल लुनर एक्लिप्स होगा.
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























