एक्सप्लोरर
पुलिस तो फिल्मी निकली...कोहराम खत्म हुआ 'सीटी' बजाती पहुंची ! | Master Stroke
JNU में कल रात जो हुआ उसे लेकर दिल्ली पुलिस पर खूब सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि जब हॉस्टल में गुंडे हॉकी स्टिक और स्टील रॉड से तोड़फोड़ कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस JNU गेट के बाहर खड़ी थी. ऐसा कहा जा रहा है कि उसे हिंसा की सूचना थी, लेकिन पुलिस भीतर दाखिल नहीं हुई, वो कैंपस में तब गई जब करीब 25 छात्र जख्मी हो चुके थे और हिंसा करने वाले भाग चुके थे. हालांकि पुलिस की FIR पर भरोसा करें तो ये सारे आरोप गलत लगते हैं. फिर भी सवाल तो जरूर उठेंगे. JNU पिछले कुछ सालो से लगातार विवादों में है...सूत्र बताते हैं कि पुलिस की स्पेशल ब्रांच के कुछ लोग सादी वर्दी मे भी कैंपस के अंदर होते है.
और देखें

























