एक्सप्लोरर
Punjab: आदमपुर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट सुरक्षित
पंजाब के आदमपुर में भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है. हादसे में फाइटर प्लेन का पायलट सुरक्षित है. फाइटर प्लेन ने जालंधर एयर बेस से उड़ान भरी थी. ये प्लेन जहां क्रैश हुआ वहां खाली खेत था और खबरों के मुताबिक इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. हालांकि लड़ाकू विमान में क्रैश के बाद आग लग गई और धुएं की लपटें देखी जा रही थी.
और देखें


























