One Nation One Election : हो गया साफ..जल्द एक, देश एक चुनाव | PM Modi | Breaking News
देश अब 'वन नेशन वन इलेक्शन' की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय कैबिनेट ने 18 सितंबर को वन नेशन वन इलेक्शन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमिटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.
दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली कमिटी ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मार्च 2024 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. चलिए इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं कि आजादी के बाद भारत में एक साथ चुनाव कैसे कराए जाते थे और फिर वो व्यवस्था कैसे बंद हो गई.
वन नेशन वन इलेक्शन की बात भले ही आज ज्यादा हो रही हो, लेकिन भारत की आजादी के बाद लगभग 20 वर्षों तक देश में जो चुनाव हुए वो कहीं न कहीं वन नेशन वन इलेक्शन की ही तर्ज पर थे. यानी इन वर्षों में पूरे देश में केंद्र और राज्यों के चुनाव एक साथ होते थे.




























