एक्सप्लोरर
Namaste Trump: PM Modi ने Donald Trump का किया धन्यवाद, कहा- दोनों देश मिलकर सपने पूरा करेंगे | Full Speech
मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के भाषण के बाद पीएम मोदी ने उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने यहां आकर भारत का गौरव बढ़ाया है. आज ट्रंप ने जहां से भारत के लोगों को संबोधित किया है, वह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. मैं इसके लिए गुजरात क्रिकेट संघ को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने इसे तैयार करने में बहुमत मेहनत की है. संबंध का सबसे बड़ा आधार विश्वास होता है. मैंने इस विश्वास को मजबूत होते देखा है. मोदी ने कहा कि आज करोड़ों भारतवासी न्यू इंडिया का निर्माण कर रहे हैं. आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क, स्टेडियम और हेल्थ स्कीम है. भारत ने पिछले सालों में 1500 कानून खत्म किए हैं. भारत में तीन तलाक कानून खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया गया है. भारत में हो रहे इन परिवर्तनों के बीच अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद पार्टनर बना है.
और देखें
























