एक्सप्लोरर
'नोटिस आने दो, मैं इंतजार कर रहा हूं..'- ED के छापे पर Sanjay Raut
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर में ED की रेड पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर मुझे नोटिस की बात कोई कर रहा है तो आने दो, मैं भी इंतज़ार कर रहा हूं. पुरानी-पुरानी बातें खंगालने की मुहिम चल रही है, मोहनजोदड़ो-हड़प्पा तक जा रहे हैं वो लोग..ये सब जांच जो चल रही है, 'पॉलिटिकल वेंडेटा' होने के बाद, मैं इस देश के ऐसे 120 प्रमुख नेता जो सत्ताधारी पार्टी के हैं उनकी लिस्ट ED के पास, अर्थ मंत्रालय के पास भेज रहा हूं. अब मैं देखूंगा ED किसको बुलाती है.
और देखें





























