Kangana Ranaut ने Aditya Thackeray पर लगाया बड़ा आरोप | Sushant & Drugs Case
महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा है. कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की दिक्कत ये है कि उन्होंने मूवी माफिया का पर्दाफाश किया. कंगना ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुशांत के कातिल मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे के साथ हैं.
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कहा, “महाराष्ट्र के सीएम की मूल समस्या यह है कि मैंने फिल्म माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उसके ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया, जो उनके प्यारे बेटे आदित्य ठाकरे के साथ हैं. यह मेरा बड़ा अपराध है, इसलिए अब वे मुझे फिक्स करना चाहते हैं, ठीक है, देखते हैं कि कौन किसे फिक्स करता है !!!”





























