एक्सप्लोरर
Farmers Protest: किसान आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिशें शुरू
बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं. सरकार के साथ पांच दौर की बातचीत के बाद कुछ निकला तो वो थी एक और तारीख. इस बीच किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और TRS ने समर्थन दिया है. किसानों के नाम पर सियासत चंडीगढ़ से मुंबई तक जारी है. प्रकाश सिंह बादल की पार्टी अकाली दल के पांच नेता उद्धव ठाकरे से मिला और साथ आने की अपील की...वहीं शरद पवार और सीताराम येचुरी इस मामले पर अब राष्ट्रपति के पास जा रहे हैं. सबकी उम्मीदें 9 दिसंबर पर टिकी है कि शायद छठे दौर की बातचीत के बाद कोई हल निकल आए.
और देखें



























