एक्सप्लोरर
ट्रैक्टर रैली करने पर अड़े किसान, देखिए- पूरे मामले पर क्या बोले शिव कुमार 'कक्काजी'
दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन आज 55वां दिन है. किसान यूनियनों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है- लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटी है. जीटी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच बैठक चल रही है. टकराव टालने की कोशिशें की जा रही हैं..इस बीच, आज सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी की भी बैठक कुछ देर में शुरू होने वाली है....ये इस कमेटी की पहली बैठक है जोकि दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कैंपस में हो रही है.
और देखें
























