एक्सप्लोरर
Bihar में शुरू हुई 'जिन्ना पॉलिटिक्स'... बीजेपी के निशाने पर आई कांग्रेस | ABP Special
बिहार के चुनाव में एक टिकट कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गई है. जिन्ना समर्थक को चुनाव लड़ाने पर बीजेपी ने आसमान सिर पर उठा लिया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से लेकर गिरिराज सिंह तक इस बहस में कूद पड़े हैं. कांग्रेस ने तो जैसे बीजेपी को बैठे बिठाए एक मुद्दा पकड़ा दिया है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रहे मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है. वे दरभंगा के जाले से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. अलीगढ़ में उन पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा भी दर्ज हुआ था. जिन्ना के समर्थन वाले उनके बयान के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं.
और देखें


























