एक्सप्लोरर
Himachal Landslide: Mandi-Kullu NH 20 घंटे से बंद, लोग फंसे | Breaking
पहाड़ी इलाकों में कुदरत का आपातकाल लगातार जारी है. हिमाचल प्रदेश में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे 20 घंटे से ज्यादा समय से बंद पड़ा हुआ है. यह लैंडस्लाइड शनिवार दोपहर मंडी से लगभग चार मील आगे हुआ था. सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं. मशीनों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ों से लगातार पत्थर गिरने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क खोलने का काम जोखिम भरा है क्योंकि ऊपर से पत्थर किसी भी वक्त दरक कर नीचे आ सकते हैं. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और कई लोगों ने रात अपने वाहनों में ही बिताई है. रात के समय जोखिम के कारण सड़क खोलने का काम नहीं हो सका था, जिसे अब सुबह शुरू किया गया है. मंडी से कुल्लू की तरफ जाने वाला एक और लिंक रोड भी बीच-बीच में बंद हो रहा है और उस पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा है. अधिकारियों के अनुसार, सड़क को पूरी तरह खोलने में कम से कम 4 घंटे और लग सकते हैं.
न्यूज़
Sansani |Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
और देखें

























