आसमान से बरसी आफत, Delhi के कई इलाके हुए जलमग्न ...देखें Ground Report
महरौली बदरपुर रोड पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास के नीचे कई फीट पानी भरने से रास्ते को आवाजाही के लिये बन्द कर दिया गया. मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बस, एक गाड़ी और एक डंपर पानी में फंस गए. अंडर पास जलमग्न होने से दिल्ली फरीदाबाद के बीच काम पर आने जाने वाले लोगों को सबसे ज़्यादा परेशानी हुई. पैदल और बाइक पर निकले लोग जोखिम मोल लेकर रेलवे लाइन क्रॉस करके कीचड़ भरे कच्चे रास्ते का इस्तेमाल पुल पार करने के लिए कर रहे हैं. हैरत की बात ये है कि ठीक इसी जगह पर बारिश का पानी निकालने के लिए पम्पिंग स्टेशन भी है इसके बावजूद यहाँ हर साल तेज़ बारिश में ये तस्वीर देखने को मिलती है...

























