Haryana Election: BJP के एक और नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ..अब होंगे कांग्रेस में शामिल | Breaking
Haryana Election 2024: हरियाणा बीजेपी उम्मीदवार सूची आने के बाद से पार्टी में बगावत के सुर साफ देखे जा रहे हैं. कैंडिडेट लिस्ट जारी होने के अगले ही दिन तीन नेताओं ने अपना इस्तीफा पेश कर दिया था. अब आज BJP से एक और नेता का इस्तीफा..पूर्व विधायक बलकौर सिंह का BJP से इस्तीफा..आज दोपहर बाद कांग्रेस मे होंगे शामिल..कालावाली से BJP से टिकट कटने से थे नाराज. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस ने 32 नामों की सूची जारी की है.






























