ग्रंथी-पुजारियों की पगार..केजरीवाल का बेड़ा पार?
दिल्ली में केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का किया एलान...हर महीने 18 हजार रुपये देने का किया वादा..इमामों ने उठाए सवाल, कहा हमें नहीं दे रहे सैलरी उन्हें कैसे देंगे. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (30 दिसंबर) को 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर आप की सरकार बनी तो मंदिर के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि के तौर पर 18,000 रुपये दिए जाएंगे. लेकिन हर सवाल और हर आरोप से बेपरवाह अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक दिल्ली वालों को मुफ्त की रेवड़ियां बांटे जा रहे हैं। पहले महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना और अब पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान योजना..


























