Galwan Clash: गलवान के चार साल..ड्रैगन की फिर 'टेढ़ी चाल'! | ABP News
कहते हैं कि समझदार लोग अपने दुश्मन से बहुत कुछ सीखते हैं..भारत ने भी बॉर्डर पार के दुश्मनों की साजिशों से भारत ने भी बहुत कुछ सीख लिया है.. सबसे बड़ी बात तो ये कि डर दुश्मन के दिमाग नहीं बल्कि दिल में बैठाना जरूरी है.. चीन और पाकिस्तान के दिल में इन दिनों ऐसा ही खौफ हैं..जिसकी वजह जानेंगे..लेकिन पहले बात करते हैं.. 15 जून की.. वही तारीख जब लद्दाख की गलवान घाटी चीन की गद्दारी की गवाह बनी थी.. गलवान में चीन को कभी न भूलने वाला सबक मिला तो देश को 20 जवानों की शहादत का सदमा भी झेलना पड़ा था..लेकिन चार साल बाद बहुत कुछ बदल चुका है..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की सत्ता पर विराजमान हो चुके हैं..लेकिन बीजिंग की साजिशें खत्म नहीं हुई है..गलवान के चार साल और हिंदुस्तान के एक्शन प्लान को विस्तार से बताती ये रिपोर्ट आपको जरूर देखनी चाहिए.




























