Exit Poll 2024 : Exit Poll में NDA को बहुमत इंडिया गठबंधन पर आई मुसीबत! | INDIA Alliance
ABP News: क्या बीजेपी ने क्षेत्रीय दलों का दबदबा खत्म कर दिया है?...क्या क्षेत्रीय दलों का वोट बैंक बीजेपी की ओर स्विंग हो रहा या ये कहिए शिफ्ट हो गया? क्योंकि यूपी में पिछले तीन लोकसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी सियासी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रही है...तो बिहार से बंगाल तक क्षत्रपों का राजनीतिक प्रभाव कम होता दिख रहा है.. 1 जून को आखिरी चरण की वोटिंग के बाद...जब टीवी स्क्रीन पर एग्जिट पोल के आंकड़े फ्लैश होना शुरू हुए...उस वक्त इंडिया गठबंधन के नेता दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटो सेशन में व्यस्त थे...प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की जीत के दावे हुए...विक्टरी साइन के साथ संदेश दिया...लेकिन अगले ही पल एग्जिट पोल के आंकड़ों ने नई चर्चा छेड़ दी....चर्चा मोदी सरकार की सत्ता में वापसी और इंडिया गठबंधन की हार की...


























