Encounter in J&K : हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ | Breaking News
J&K के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़.सर्च अभियान के दौरान आतंकियों ने चलाई गोली.1 जवान जख्मी, 2 से 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा. रात में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने चलाई थी गोली...इस गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है और अभियान जारी है। मुठभेड़ रात के वक्त शुरू हुई, जब आतंकियों ने अचानक गोलीबारी की। सुरक्षाबल क्षेत्र को पूरी तरह से घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।इस मुठभेड़ के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, और सुरक्षा बलों के द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।




























