Election 2024: खरगे के 370 पर दिए बयान से भड़क गए पीएम मोदी, बिहार से बंगाल तक कांग्रेस को घेरा
मोदी को नीतीश का 'प्रॉमिस'...अबकी बार क्या 40 में 40..ये सवाल इसलिए क्योंकि बिहार में आज बीजेपी और जेडीयू समेत NDA ने ग्रैंड रैली करके... पावर शो दिखाया..अभी तक सियासत में मोदी की गारंटी वायरल थी..आज बिहार की धरती से.. नीतीश ने मोदी को 400 प्लस की गारंटी दे दी...पहले नीतीश की गारंटी पर एक रिपोर्ट देखिए...फिर बात पीएम मोदी के कॉन्फिडेंस...और तेजस्वी की मजबूत मोर्चाबंदी पर भी करेंगे... बिहार में रैली करने के बाद..पीएम मोदी दोपहर करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंचे...यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कश्मीर वाला अटैक किया..और इस अटैक की वजह है..कांग्रेस चीफ खरगे का अनुच्छेद 370 पर बयान....बीजेपी ने अब इस बयान को लपक लिया है..और बिहार से बंगाल तक खरगे के बयान को देश की अखंडता पर प्रहार कह रही है...इसीलिए सवाल है...कि 370 पर फिर शोर..किसके लिए मास्टर स्ट्रोक..किसके लिए सेल्फ गोल?




















