Loksabha Election 2024: बुजुर्ग मां-बाप...केजरीवाल..और कैमरा ! Delhi Police | PM Modi | Kejriwal
ये जितने सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीरें सियासत की सुर्खियां बनीं..सब की सब आम आदमी पार्टी या फिर अरविंद केजरीवाल की तरफ से जारी की गई। सुबह 9 बजकर 15 मिनट ....पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर..आम आदमी पार्टी ने पहला पोस्ट किया...इसमें केजरीवाल ने मां के साथ अपनी तस्वीर इस मैसेज के साथ शेयर की...इसमें लिखा गया जिस केजरीवाल ने बुजुर्गों को मुफ़्त तीर्थ यात्रा कराई उस केजरीवाल के बूढ़े माता-पिता के पीछे मोदी ने लगाई पुलिस....और कितना गिरोगे मोदी? सिर्फ शुरूआत भर थी..इसके बाद अगले 2 घंटे 50 मिनट के भीतर आम आदमी पार्टी ने एक के बाद एक 7 पोस्ट किए। भाषा लगभग एक जैसी थी...निशाना भी एक था। निशाने पर थे पीएम मोदी।





















