SIR प्रक्रिया पर सवालों के बीच ECका बड़ा स्पष्टीकरण
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों से जुड़ी रिपोर्ट के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 324, वैधानिक नियमों और स्थापित संस्थागत परंपराओं के तहत काम करने वाला बहु-सदस्यीय संवैधानिक निकाय है। आयोग के मुताबिक लिखित टिप्पणियां, सुझाव, तकनीकी सलाह और आंतरिक जांच-पड़ताल उसकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य पारदर्शिता, कानूनी अनुपालन और चुनावी प्रक्रिया में आवश्यक सख्ती सुनिश्चित करना है। आयोग ने स्पष्ट किया कि उसकी सभी कार्रवाइयां कानून और आयोग के निर्देशों के अनुरूप हैं। पूरे मामले से जुड़ी अहम जानकारी जानिए।






















