Delhi Water Crisis: दिल्ली के साथ ऐसा बर्ताव क्यों ? क्यों दिल्ली को मिल रहा है कम पानी ? | Breaking
आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री आतिशी और सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली वालों को पानी का हक दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई हैं. अनशन पर बैठने से पहले वह और सुनीता केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंची. आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दोनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद हासिल किया. दिल्ली में भीषण गर्मी के मौसम में पानी की भारी कमी राजनीतिक दलों के बीच विवाद का विषय बन गई है. अब, राष्ट्रीय राजधानी को आवश्यक पानी उपलब्ध कराने में हरियाणा सरकार की कथित अनिच्छा के विरोध में, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है.
























