Delhi: Corona ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, Kejriwal बोले- बेड कम पड़े तो लगाना पड़ सकता है Lockdown
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शनिवार को सख्त पाबंदियों की घोषणा की थी. इसके बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना संकट से निपटने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की. अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने पर सभी लोग अस्पताल न जाएं, अगर तबीयत बिगड़ रही है या जरूरत हो तो तभी खुद को अस्पताल में भर्ती कराएं. साथ ही केजरीवाल ने कहा, "अब सरकारी अस्पतालों में भी बहुत अच्छा इलाज हो रहा है. मेरा निवेदन है कि सभी लोग प्राइवेट अस्पतालों में न जाएं, अगर सरकारी अस्पताल में बैड खाली है तो वहां जाइए. लेकिन तभी जाइए जब जरूरत हो."


























