Corona की तीसरी लहर को लेकर Delhi AIIMS के डायरेक्टर का बड़ा दावा
कोरोना वायरस की तीसरी लहर क्या बच्चों पर ज्यादा असर करेगी? इसको लेकर इस वक्त हर कोई चर्चा कर रहा है. इस बीच दिल्ली के एम्स अस्पताल के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने साफ कर दिया है कि वैश्विक या भारतीय स्तर पर बच्चों को लेकर ऐसा कोई डेटा नहीं है कि तीसरी लहर का असर बच्चों पर ज्यादा होगा. रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी जो बच्चे वायरस से संक्रमित हुए हैं वो या तो बेहद कम बीमार हुए या वो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आने वाले दिनों में बच्चे कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित होंगे.
























