इस्लामाबाद में PTI समर्थकों और पुलिस में हुई झड़प
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस और पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थकों के बीच झड़प हो गई. दरअसल, पीटीआई पार्टी ने रविवार (8 सितंबर) को इमरान खान की रिहाई के लिए समर्थन जुटाने के लिए रैली कर रही थी. जो पिछले अगस्त 2023 से जेल में बंद है. फिलहाल, रैली खत्म होगई है.पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट 'डॉन' के मुताबिक, पीटीआई नेताओं ने रविवार (8 सितंबर) को इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में रैली निकाली थी. जिसमें पार्टी के नेताओं ने अपने संस्थापक की “तत्काल रिहाई” की मांग की. इसके साथ ही पार्टी को हाशिए पर डालने के लिए पाकिस्तान सरकार की आलोचना की. इश दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. ऐसे में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी.





























