Chitra Tripathi: बंगाल की चुनावी रेस..किसके पक्ष में जनादेश ? | Bengal Elections | EVM | Mamata
बंगाल के रनिग ट्रैक पर। ..बस डेढ़ दिन की बात और है...द RACE और बंगाल का आखिरी राउंड शुरू होने में। ...ठीक 35 घंटे बाद इस ट्रैक पर फाइनल दौड़ शुरू हो जाएगी। ..जैसे-जैसे EVM मशीनें खुलनी शुरू होंगी...रुझान आते जाएंगे..और उसी के साथ इस ट्रैक पर सारे रनर कभी आगे तो कभी पीछे होते नज़र आएंगे। परसो सुबह कौन कितना आगे निकलेगा, कौन इस रेस में पिछड़ेगा..और कौन इस ट्रैक पर धड़ाम से गिर जाएगा..कोई नहीं जानता। ..अभी जो आप इनकी पोजीशन देख रहे हैं, वो हमने एग्ज़िट पोल के रुझानों के हिसाब से जमाई हैं।..द रेस ऑफ बंगाल कुल मिलाकर 294 सीटों का खेल है। ..फिलहाल इसमें सबसे आगे बीजेपी दिख रही है...बहुमत के 148 नंबर के सबसे करीब..क्योंकि 9 में से 7 एग्ज़िट पोल बीजेपी को सबसे आगे बता रहे हैं। ..दूसरे नंबर पर ममता बनर्जी हैं...जिनका 148 नंबर से थोड़ा ज्यादा फ़ासला है...क्योंकि 9 में से सिर्फ़ 2 एग्जि़ट पोल ने ही TMC के लगातार चौथी बार सत्ता में आने के चांस बताए हैं। ..तीसरे और चौथे नंबर कांग्रेस और लेफ्ट है। ..एक ने 25 साल तो दूसरे ने 33 साल राज किया है बंगाल पर। लेकिन फिलहाल बंगाल विधानसभा में दोनों जी़रो पर खड़ी हैं। ..द रेस ऑफ बंगाल में कितना दौड़ पाती हैं..परसो आपको ये भी दिख जाएगा। लेकिन यहां हम विनिंग कैंडिडेट पर ही आते हैं जिनके बीच वोटों की असल जंग हुई..और ये जंग अब भी जारी है..।

























