Corona के लिए इमरजेंसी पैकेज पर लगी कैबिनेट की मुहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर चिंता जताते हुए गुरुवार को कहा कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. साथ ही ये भी कहा कि एक छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं जिससे महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है.
देशभर में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रकने के लिए देशव्यापी कोविड वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसके तहत अभी तक देशभर में कुल 36 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी हैं. फिलहाल बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की ओर से जानकारी दी गई है कि वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार यानी आज सरकार और BMC की ओर से संचालित केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम बंद रहेगा.


























