Breaking: पाकिस्तान के सरेंडर वाली तस्वीर को सेना प्रमुख के दफ्तर से हटाया गया, कांग्रेज नाराज
सेना प्रमुख के दफ्तर से पाकिस्तान के सरेंडर वाली ऐतिहासिक तस्वीर हटाए जाने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कदम पर नाराजगी जताई है और इसे इतिहास को बदलने की कोशिश करार दिया है। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा कि इस तस्वीर को हटाना संवेदनशील और इतिहास को नकारने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। यह तस्वीर 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के सरेंडर की थी, जिसे सेना प्रमुख के दफ्तर में सम्मानजनक स्थान मिला था। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जानबूझकर इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है, जबकि यह तस्वीर भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक है।






















