एक्सप्लोरर
Breaking News : '10 दिन में इस्तीफा दें नहीं तो'... CM Yogi को मिली जान से मारने की धमकी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक संदेश आया है, जिसमें धमकी दी गई है कि योगी को 10 दिन के भीतर इस्तीफा देना होगा, नहीं तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी जैसा किया जाएगा। इस संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। इस धमकी से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ऐसे खतरनाक संदेश ने राजनीतिक हलकों में भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























