Breaking News : विधानसभा चुनाव परिमाण पर Congress के सवालों पर EC का जवाब आया
कांग्रेस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में डेटा से संबंधित गंभीर विसंगतियों को लेकर चुनाव आयोग का रुख किया था। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से इन विसंगतियों पर विस्तृत जवाब की मांग की थी। कांग्रेस का आरोप था कि चुनावी डेटा में अनियमितताएं और गड़बड़ियां हैं, जिन्हें लेकर उन्होंने आयोग से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस को जवाब देते हुए तीन दिसंबर को एक डेलिगेशन को मिलने का समय दिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और सभी की नजरें आयोग के आगामी कदम पर हैं।


























