एक्सप्लोरर
Breaking News : Pakistan में गृह युद्ध जैसे हालात, इमरान समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प
ABP News TV | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल से रिहाई को लेकर देश में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा. रविवार को जेल से इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन की अपील करते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने या फिर पार्टी छोड़ने के लिए कहा था. अपनी रिहाई को लेकर इमरान खान ने देश में हो रहे इस प्रदर्शन को “फाइनल कॉल” नाम दिया है. इमरान खान की अपील के बाद से ही इस्लामाबाद में डी चौक के तहरीक ए इंसाफ (PTI) समर्थक जुट गए हैं. डी चौक वही जगह है, जिसके आस पास देश की कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें, पीएम ऑफिस, संसद, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन स्थित है.
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें























